मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित समर क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में एसएम पिंटू व आरआर एकेडमी ने मैच जीते।
पहले मैच में एसएम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 148 रनों लक्ष्य रखा। लक्ष्य की पीछा करने उतरी करन एकेडमी 23वें ओवर में 138 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच यश को मिला। दूसरे मैच में आरआर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 140 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में स्टेनफोर्ड एकेडमी 22 ओवर में 131 ही बना सकी। सूरज मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच होंगे।
श्रीनाथ एकेडमी का ट्रॉफी पर कब्जा
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में आयोजित प्रथम प्रदीप गर्ग मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर श्रीनाथ एकेडमी ने कब्जा किया। फाइनल में पीके एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी श्रीनाथ एकेडमी ने 16 ओवरों में पांच विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरीज शशांक चुने गए। आयोजक सचिव वैभव गर्ग, बजरंग दल के मिलन सोम, चेयरमैन डॉ. प्राची गुप्ता, पूनम गर्ग, कोच दीपक सिद्धू, अविनाश, मनोज गुप्ता, मनजीत सिंह, राकेश, राजीव सिंह सहित मौजूद रहे।
एसजी क्लब ने जीता मैच
मेरठ। गाजियाबाद में आयोजित चौथी ग्रे लीग इमरजिंग प्लेयर अंडर-13 में शुक्रवार को मेरठ कैंट की एसजी टीम ने मैच पर कब्जा किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजी कैंट क्लब ने 28.3 ओवर में 123 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी हरि सिंह टीम 21वें ओवर में ही 58 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्ष मैन ऑफ द मैच रहे। कोच तनकीब अख्तर ने जीत पर खुशी व्यक्त की।