फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन ख्त्म पर समाधान होने तक धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों का अनशन खत्म, धरना जारी
मेरठ। परतापुर के शताब्दीनगर में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों का धरना लगातार जारी है। किसानों का कहना है कि गत दिवस डीएम के आश्वासन पर अनशन तो खत्म हो गया है लेकिन मामले के पूर्ण समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर चार में शताब्दीनगर योजना के अंतर्गत आने वाले घोपला, रिठानी, जैनपुर, अक्षरोंडा के किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नई नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर चार साल से धरने पर बैठे है। कई साल बाद भी मांग पूरी न होने पर किसान नेता विजयपाल घोपला अनशन पर बैठ गए थे। पिछले शनिवार को दो दर्जन महिला व किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तीन दिन तक चले आंदोलन में पुलिस व प्रशासन ने किसानों को काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन किसान मजबूत समाधान होने तक अपनी मांगों पर अड़े रहे। मंगलवार को डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडे, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व विधायक सोमेंद्र तोमर धरना स्थल पर पहुंचे। जिसमें डीएम ने किसानों को आगामी छह जून को कमिश्नर की अध्यक्षता में वार्ता कराने की बात कही। जिसके बाद अधिकारियों ने किसानों का अनशन तुड़वाया और किसानों को पानी की टंकी से नीचे उतारा। जिसके बाद किसानों का अनशन तो खत्म हो गया। लेकिन धरना लगातार जारी है। बुधवार को भी किसान धरने पर बैठे रहे। किसान नेता विजयपाल घोपला का कहना है कि प्रशासन के आश्वासन के बाद सिर्फ अनशन खत्म हुआ है लेकिन जब तक किसानों की मांगे पूरी नही होती किसान धरने से नही हटेंगे। छह जून को किसानों का समाधान या कोई हल न निकला तो किसान फिर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान धरने पर विजयपाल घोपला, संजय, उमेश चौधरी, जितेंद्र गुर्जर, डॉ. विकास, अनिल कुमार व धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
किसानों ने दी चेतावनी समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें