फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 गांव सौभाग्य ग्राम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 101 ग्राम सौभाग्यशाली ग्राम घोषित
विज्ञापन

मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के तहत डिस्काम के विभिन्न जनपदों के 101 गांवों को पूर्णत: संतृप्त कर सौभाग्यशाली घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री ‘सहज बिजली हर घर योजना’ सौभाग्य हर घर को रोशन कर जनमानस के जीवन में सौभाग्य लाएगी।
पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गांव एवं मजरों में उपभोक्ता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राकेश कुशवाहा, मुख्य अभियंता (सौभाग्य) ने बताया कि पीवीवीएनएल के अंतर्गत शनिवार तक 7464 शिविरों का आयोजन कर 141698 घरों को विद्युत कनेक्शन दिए गए। ग्राम स्वराज अभियान में शनिवार को डिस्काम के प्रत्येक जनपद पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों से सौभाग्य योजना, विद्युत की दरों, विद्युत सुरक्षा एवं उपभोग से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल के छात्रों एवं माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनको भी विद्युत के सदुपयोग, सुरक्षा एवं बचत के उपायों से परिचित कराया गया। प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्रों को पुरस्कार के रूप में ऊर्जा दक्ष 10 इलईडी बल्ब दिए गए। ईईएसएल द्वारा एलईडी बल्बों का भी वितरण किया गया। ग्राम प्रधानों को सौभाग्यशाली ग्राम का प्रमाण भी दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ के अंतर्गत ग्राम शक्ति दिवस के अवसर पर समस्त 15 गांव नंगला आर्डर, असमतनगर अलीपुर, बटजेवरा, खनोदा, मेथना इंदर सिंह, भेजादका, नंगली इसा, कुनेहड़ा, कुरी कमालपुर, नारंगपुर, गेसूपुर समौली, महमुदपुर सिकेरा, उलदयपुर, राली चौहान ग्रामों को ग्राम स्वराज अभियान के तहत पूर्णत: सौभाग्यशाली ग्राम घोषित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, पंचायत अध्यक्ष आदि रहे।


खास बातें:
पीवीवीएनएल ने जनपद में कराई प्रतियोगिता
बच्चों को बांटे गए एलईडी बल्ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें