फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन अनमोल है सड़क पर संभलकर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीवन अनमोल है सड़क पर संभलकर चलें
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में सोमवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस द्वारा 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 23 से 30 अप्रैल तक प्रमुख चौराहे, स्कूल कॉलेज, बाजार, हाइवे और अन्य स्थानों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रोड सेफ्टी वेन का भी शुभारंभ किया गया।
एडीएम वित्त आनंद कुमार, संजीव वाजपेयी एसपी ट्रैफिक, आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह, दीपक शाह एआरटीओ प्रवर्तन, श्वेता वर्मा एआरटीओ प्रशासन, मिशिका सोसायटी के अध्यक्ष अमित नागर, सुधीर कुमार और मेरठ ट्रक ऑपरेटर्स के अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। एसपी ट्रैफिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। घर से निकलें तो संभलकर चलें। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी देगी। ट्रैफिक पुलिस की जागरूकता वाहन ई- कार्ट से भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वह ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ेेंगे। कार्यक्रम के बाद जिमखाना मैदान से शहर में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शहर के लोगों को जागरूक किया। आरटीओ ने कहा कि शहर में 30 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के मौत के आंकड़े
वर्ष सड़क हादसे मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
2013 882 467 548
2014 1047 384 921
2015 952 396 728
2016 977 421 738
2017 987 395 769
(आंकडे़ ट्रैफिक ऑफिस के अनुसार हैं)

संभलकर चलें यहां ब्लैक स्पॉट हैं...
कमिश्नर आवास चौराहे से आगे डेयरी फार्म के सामने कट जानलेवा बन रहा है। यहां दो सड़कें मिलती हैं। सावधानी न बरतने से वाहन टकरा जाते हैं। इसी के पास तीव्र मोड़ है। यहां भी सावधानी नहीं बरती तो वाहन डिवाइडर में टकरा जाता है। इसके अलावा मोहिउद्दीनपुर मोड़, भूडबराल, खरखौदा मोड़, धीरखेड़ा गांव, हापुड़ रोड पर कैली, भोला रोड चौराहा, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा मोड़, सिवाया, चौहान मार्केट ग्राम पल्हैड़ा, पल्लवपुरम फेस-1 तथा दो कट, न्यू सरधना रोड श्रद्धापुरी कट, चिराग स्कूल चौराहा रुड़की रोड, बिजली बंबा बाईपास हापुड़ रोड, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर बाईपास, मवाना रोड पर फिटकरी पुलिया, दौराला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर कट हैं।


खास बातें:
जिमखाना मैदान में 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ उद्घाटन
23 से 30 अप्रैल तक शहर में चलाया जाएगा जागरू कता अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें