फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसीपुर में बिजली घर की चार दीवारी निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसीपुर में बिजलीघर की चारदीवारी का निर्माण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार योजना के तहत घोसीपुर में 220 केवी का बिजली घर निर्माण हुआ है। लेकिन इसकी चारदीवारी को लेकर पिछले दो साल से विवाद चला आ रहा था। शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ चारदीवार निर्माण का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

घोसीपुर में बिजली घर में दीवार का निर्माण घोसीपुर निवासी अनवारुद्दीन ने यह कहकर रुकवा दिया था कि यह पीर मेले की जमीन है। इस विवाद में दो साल तक दीवार का निर्माण रुका रहा। जबकि एसडीएम सदर ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, आवास एवं विकास परिषद के संयुक्त विकास आयुक्त महेंद्र प्रताप और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ठेकेदार को बुलाकर चारदीवारी निर्माण का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें