फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास एवं विकास के दो करोड़ के गेस्ट हाउस की होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आवास-विकास के गेस्ट हाउस की होगी नीलामी
मेरठ। शास्त्रीनगर आरटीओ रोड़ स्थित करीब दो करोड़ रुपये कीमत के आवास-विकास के गेस्ट हाउस की जल्द नीलामी होगी। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने आवास विकास अधिकारियों पर गेस्ट हाउस का निजी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मामले में आयुक्त डा. प्रभात कुमार से भी शिकायत की गई। इसके बाद आयुक्त ने गेस्ट हाउस को नीलाम करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

आवास विकास का गेस्ट हाउस करीब चार सौ मीटर में बना है। लाखों की लागत से आवास विकास ने गेस्ट हाउस की रिपेयरिंग भी कराई। लेकिन गेस्ट हाउस को लेकर आएदिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे थे। कि गेस्ट हाउस में मेहमान कोई नहीं आता। जबकि मेरठ कार्यालय के ही अधिकारी गेस्ट हाउस का प्रयोग कर रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने आयुक्त से शिकायत की कि करीब दो करोड़ की कीमत के गेस्ट हाउस पर आवास-विकास के अधिकारियों ने क ब्जा कर रखा है। इसमें 20 से ज्यादा कमरे हैं। एक बड़ा पार्क भी गेस्ट हाउस के अंदर बना है। शिकायत के बाद आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने गेस्ट हाउस को जल्द नीलामी के निर्देश भी दिये हैं। मामले में अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस की नीलामी तो होनी है। लेकिन अभी आयुक्त द्वारा कोई लिखित पत्र नहीं आया है। पत्र आते ही नीलामी प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
विज्ञापन


खास बातें:
अधिकारियों के निजी कार्यों के लिए गेस्ट हाउस का हो रहा उपयोग
शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने दिए नीलामी के आदेश
शास्त्रीनगर आरटीओ रोड पर बना है परिषद का गेस्ट हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें