फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल ढींगरा होंगे मेरठ के नये डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर वर्मा को मिली प्रदेश के गृह विभाग में तैनाती
विज्ञापन

मेरठ। मंगलवार शाम शासन ने प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिनमें मेरठ के जिलाधिकारी समीर वर्मा को सचिव गृह विभाग नियुक्त किया है। उनकी जगह आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा को मेरठ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। समीर वर्मा करीब 10 माह मेरठ के डीएम रहे, लेकिन इस कार्यकाल में अहम बात ये रही कि वह किसी विवाद में नहीं घिरे।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला का ट्रांसफर हो गया था और उनकी जगह समीर वर्मा को नया डीएम बनाया गया था। समीर वर्मा का करीब दस माह का कार्यकाल बहुत ही शांत रहा। लेकिन निकाय चुनाव में जरूर उनके रुख को लेकर भाजपाई असंतुष्ट नजर आये। क्योंकि उनके व्यवहार से एक बार भी भाजपाइयों को नहीं लगा कि वह भाजपा के दबाव में हैं। निकाय चुनाव हारने के बाद भाजपाइयों ने उनकी शिकायत भी शासन से की। वहीं दूसरी तरफ समीर वर्मा की जगह आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है। अनिल ढींगरा प्रदेश के युवा और तेज तर्रार आईएएस में गिने जाते हैं। मेरठ से पहले वह सपा शासन में रामपुर और हापुड़ आदि जनपदों में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें