फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा पोंटी का दस साल पुराना मदिरा साम्राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म होगा पोंटी का दस साल से एक छत्र राज
विज्ञापन


मेरठ। पिछले दस साल से पश्चिमी यूपी में शराब कारोबार पर चल रहा पोंटी राज अब खत्म हो जाएगा। प्रदेश कैबिनेट ने नई आबकारी नीति 2018-19 में विशेष जोन को खत्म कर दिया है। यहां भी शेष राज्य की तरह ठेके छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

माया सरकार ने वर्ष 2008-09 में पश्चिमी यूपी के चार मंडलों मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर व बरेली को स्पेशल जोन बनाकर पोंटी चड्ढा के हवाले कर दिया था। इसके बाद आई सपा सरकार में भी पोंटी का एकछत्र राज रहा और स्पेशल जोन खत्म नहीं किया जा सका। विशेष जोन होने के चलते चारों मंडलों के जनपदों में शराब सिंडीकेट की ऐसी धमक रही कि शराब एमआरपी से अधिक दामों में बिकती रही लेकिन शिकायतों के बाद कुछ नहीं हुआ। अब योगी सरकार के कैबिनेट ने आबकारी नीति 2018-19 में स्पेशल जोन को खत्म करने पर मुहर लगाते हुए कई फैसलों को हरी झंडी दी है। नई नीति के तहत अब इन चारों मंडलों में भी ई-लाटरी के जरिये ठेके छोड़े जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शर्त के मुताबिक अब एक जिले में एक आवेदक दो लाइसेंस ही ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें