छात्राओं को बताया मतदान का महत्व
मेरठ। कनोहरलाल महिला डिग्री कॉलेज में मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम निशा आनंद ने छात्राओं को संबोधित किया। प्राचार्या डॉ. किरन प्रदीप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एसडीएम निशा आनंद ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हर छात्रा मतदान कर सकती है। जिन छात्राओं के पास मतदान कार्ड नहीं है वे ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर वोटर कार्ड बनवाएं। डॉ. कौसर जहां के निर्देशन में उनके विद्यालय से आए विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता पर नाटिका का मंचन किया। कॉलेज की छात्राओं ने गीत के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। संयोजन डॉ. वेणु वनिता और स्मृति यादव ने किया। डॉ. रागिनी प्रताप, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. वीना वत्स, मीनाक्षी, डॉ. विनीता, का सहयोग रहा।