फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन के बाद अब कट कराएंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। शहर में अवैध कट नासूर बन गए हैं। इनकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं और जाम लगता है। वहीं पुलिस प्रशासन खामोश है। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड समेत कई जगहों पर इन कटों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, बहादुर मोटर्स समेत अन्य स्थानों कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस की मानें तो अधिकांश हादसे डिवाइडर पर बने अवैध कटों के कारण हुए हैं। लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की। हत्या से ज्यादा हादसों में लोग मर रहे हैं, इसका आंकड़ा पुलिस प्रशासन के अफसरों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। 2017 में 400 से अधिक लोगों की मौत हादसे मेें हुई है। घटनास्थल देखा जाए तो ज्यादातर हादसे अवैध कट पर हुए हैं।
विज्ञापन


रोजाना नया कट खुल रहा
दिल्ली रोड, हापुड़ रोड समेत कई जगहों पर रोजाना डिवाइडर पर एक नया कट खुल जाता हैं। जो लोगों की ‘मौत’ का कारण बन रहा है। कई जगहों पर पुलिस अवैध कटों पर बैरियर लगा देती है, लेकिन कुछ दिनों बाद वह गायब हो जाता है। दो पहिया वाहन के लिए हाल ही में दिल्ली रोड, मेट्रो प्लाजा, भैसाली बस अड्डा, सोतीगंज समेत कई जगह कट खोले गए। इन कटों को धीरे धीरे बड़ा किया गया। उसके बाद वहां से ऑटो व कार मुड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक सुधारना है, बंद होंगे कट
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि मेरठ शहर का ट्रैफिक सिस्टम सुधारना है। पहले ट्रैफिक पुलिस ने जाम से लोगों को राहत देने के लिए नोएंट्री में भारी वाहनों पर शिकंजा कसा। अब पुलिस का फोकस अवैध कट बंद कराने पर होगा। दिल्ली रोड पर 35, हापुड़ रोड पर 12 और अन्य सड़कों पर 26 कट चिह्नित किए गए हैं। शुरुआती दौर में इन कटों को बंद कराया जाएगा। उसके बाद एनएच 58 हाईवे पर कटों को बंद कराने का अभियान चलेगा। एडीजी ने एसएसपी मंजिल सैनी दहल व ट्रैफिक एसपी संजीव बाजपेयी को निर्देश दिए हैं कि वह दूसरे विभाग के अधिकारियों से बात कर अवैध कटों को बंद कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेें। एसपी ट्रैफिक का दावा है कि इन कटों को बंद कराने के लिए एमडीए और नगर निगम के अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है। उसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें