फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापोर ने नालों को तलीझाड़ सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसेन को साथ लेकर पटेल नगर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की तलीझाड़ सफाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोग भी इक्ट्ठा हो गए। महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि बल्कि शहर के सभी नालों की सफाई योजना तैयार की जाए। नाले तलीझाड़ साफ किए जाएं।
विज्ञापन


महापौर के स्वागत को पहुंचे वाल्मीकि
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर महापौर का स्वागत किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि पहली बार किसी महापौर ने उनके अधिकार को समझा है। समाज के लोग शहर भर में गंदगी उठाते हैं, उसके बाद भी समान कार्य और समान वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। महापौर सुनीता वर्मा ने वाल्मीकि समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके अधिकार दिलाए जाएंगे। यदि शासन आउट सोर्सिंग पर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को नियमित करने को कदम उठाएगा तो उस प्रस्ताव को भी हम बोर्ड में पास कराकर शासन को भेजने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें