रवि बालियान ने शूटिंग में लहराया परचम
मेरठ। मेरठ के रवि बालियान ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर का नाम रोशन किया है। मवाना रोड एमआईईटी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र रवि बालियान ने इंडिया ट्रायल के दो राउंड में 211 शूटरों में नाम दर्ज कराया। बताया कि केरल के तिरुवनंतपुरम में 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें रवि ने ऑल इंडिया कैटेगरी 10 मीटर पिस्टल यूथ मेन नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया। दोनो राउंड में रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता क्वालीफाई की। अब 11 जनवरी को नई दिल्ली में इंडियन टीम के लिए होने वाली प्रतियोगिता में रवि प्रतिभाग करेंगे। एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण ने रवि को प्रतियोगिता में सफल होने पर बधाई दी।