फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक हॉल बोर्ड बैठक के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में सीटिंग प्लान का विरोध शुरू
विज्ञापन

मेरठ। चार जनवरी को निगम की परिचय बोर्ड बैठक होगी। नगर निगम प्रशासन बोर्ड बैठक में पार्षदों के बैठने का स्थान सीरियल से तय करने की तैयारी में है। जिसको लेकर कुछ पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस मामले पर बैठक में हंगामा हो सकता है। वहीं निगम अधिकारियों ने मंगलवार को टाउन हॉल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर निगम के नव निर्वाचित बोर्ड की बैठक टाउन हॉल के तिलक हॉल में होगी। पार्षदों के बैठने की व्यवस्था को लेकर पार्षद ललित नागदेव का कहना है कि तिलक हॉल में पार्षदों की सीट वार्ड नंबर के अनुसार तय नहीं होने देंगे। पक्ष-विपक्ष के सीनियर पार्षद अपना स्थान स्वयं तय करेंगे। पूर्व बोर्ड बैठकों के दौरान व्यवस्था थी कि सदन में एक तरफ जहां भाजपा पार्षद बैठते रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के पार्षद बैठते थे। इससे अपनी-अपनी बात रखने में आसानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी की पूरी
बैठक को लेकर नगर निगम बोर्ड सदस्यों ने सड़क, नाली निर्माण, हैंडपंप, सबमर्सिबल, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। बोर्ड बैठक को महापौर ने भले ही परिचय बैठक का नाम दिया हो, लेकिन पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की ढेर सारी समस्या और कार्योँ की सूची बना ली है। भाजपा पार्षदों ने पार्टी संगठन से संपर्क करके अपने प्रस्तावों पर प्राथमिकता पर चर्चा कराने की तैयारी कर ली है। बैठक में कुछ मुद्दों पर हंगामा भी हो सकता है।
खास बात
चार को होगी निगम की बैठक, पार्षदों को वार्ड नंबर के अनुसार बैठाने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें