फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए 39 जोनल मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के लिए 39 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

मेरठ। नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी समीर वर्मा ने शनिवार को मतदान के लिए नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में 22 नवंबर को मतदान होगा। जिसके लिए 39 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पूरी गंभीरता और तत्परता से निष्पक्ष मतदान कराएं। उन्होंने बताया कि इनमें 20 जोनल मजिस्ट्रेट नगर निगम क्षेत्र और 19 मजिस्ट्रेट नगर पालिका और नगर पंचायतों में तैनात रहेंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेटों में 90 मजिस्ट्रेट नगर निगम में तैनात रहेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित बैठक में समीर वर्मा ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट मतदान से पहले ही अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण करें। वहां पर जो भी कमियां हैं, उन्हें चिन्ह्ति कर जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। साथ ही बूथ के पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों से समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त द्वारा सभी मजिस्ट्रेटों को ईवीएम संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, वित्त आनंद कुमार शुक्ला, एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सदर नेहा, अपर नगर आयुक्त एचएस कर्नी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, एआरटीओ दीपक शाह आदि मौजूद रहे।
खास बात
मजिस्ट्रेटों की बैठक में डीएम ने निष्पक्ष मतदान कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें