फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम से मेरठ कॉलेज में छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिहार के राज्यपाल और मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतपाल मलिक के कार्यक्रम से पहले अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने हंगामा किया। प्रिंसिपल ऑफिस में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला।
विज्ञापन

16 नवंबर को मेरठ कॉलेज में राज्यपाल सतपाल मलिक के आने का कार्यक्रम है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह और छात्र नेता अनुज जावला व कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से राज्यपाल को न्योता भेजा गया है। दोनों स्तर पर बातचीत हो रही है। छात्र अपने पैसे केंद्रीय लाइब्रेरी में सरस्वती की मूर्ति लगा रहे हैं। इसका अनावरण राज्यपाल को करना है। मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक, अमित बढ़ौली, विराट चौधरी, दुष्यंत चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा 16 नवंबर से पहले कॉलेज परिसर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मूर्ति लगाने की मांग की। मूर्ति का अनावरण राज्यपाल द्वारा कराने की भी मांग की। इसके अलावा प्रिंसिपल ऑफिस में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की तस्वीर लगाने की भी मांग की। छात्रों ने कहा सभी पूर्व प्रिंसिपल की तस्वीर ऑफिस में लगी है। उनकी भी लगनी चाहिए। तीसरी मांग में कहा राज्यपाल के कार्यक्रम में मंच पर सभी पूर्व पदाधिकारियों को जगह मिले या उनके लिए अलग लाइन बनाई जाए। सरस्वती की मूर्ति पर किसी का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। सेल्फ फाइनेंस विभाग में दो फर्जी एडमिशन होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम से पहले विवाद
कॉलेज में एक बड़ा कार्यक्रम होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। छात्र नेता राज्यपाल सतपाल मलिक से मिलने दिल्ली कई बार उनके पास गए। उन्होंने मेरठ कॉलेज आने की इच्छा जताई थी। निवेदन करते ही उन्होंने फौरन आने की स्वीकृति भी दे दी। मूर्ति पर नाम और मंच पर बैठने को लेकर छात्रों के बीच विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें