फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू ने वार्षिक प्रणाली के तहत मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षा में ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर रेग्युलर छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि सात नवंबर थी, इसको बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया गया है। 21 नवंबर को कॉलेजों में फार्म जमा होंगे। साथ ही 23 नवंबर तक विवि में फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। प्रोफेशनल कोर्सेज में परीक्षा फार्म भरने का एक अवसर और देते हुए तिथि तय की है। 20 नवंबर तक फार्म भरे जाएंगे, 22 तक कॉलेजों में जमा होंगे और 25 तक विवि में जमा होंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन में एलएलएम और एमफिल सत्र 2017-18 विषम सेमेस्टर केवल पहला सेमेस्टर, स्नातक स्तर पर बीएससी कृषि, बीएससी होम साइंस, एलएलबी तीन साल के विषम परीक्षा के फार्म भरने की तिथि भी बढ़ाकर सात नवंबर से 20 नवंबर कर दी गई है। 21 तक कॉलेज और 23 नवंबर तक विवि में फार्म जमा होंगे। सीसीएसयू ने एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल एमडी, एमएस और डिप्लोमा की दिसंबर 2017 की सप्लीमेंट्री परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरवाने आठ नवंबर से तय किए हैं। 15 नवंबर तक फार्म भरे जाएंगे। 17 तक कॉलेज में जमा होंगे और 20 नवंबर तक विवि में जमा होंगे।
विज्ञापन



स्पेशल परीक्षा का वक्त बदला
मेरठ। सीसीएसयू ने परंपरागत और व्यवसायिक कोर्स की स्पेशल/अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के वक्त में बदलाव किया है। परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होगी। सभी पेपर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की पाली की जगह दोपहर एक से शाम चार बजे तक होंगे। इसके अलावा आठ नवंबर और 10 नवंबर को जो पेपर होने प्रस्तावित थे, उनकी तिथि बदलकर क्रमश: 23 और 25 नवंबर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें