स्थापना दिवस पर पथ संचलन आयोजित
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित विवेकानंद नगर में राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को समिति के स्थापना दिवस और विजयदशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया।
मध्याह्न तीन बजे एकत्रीकरण, शाखा संवत और ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. वेद प्रभा ने अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता महानगर संचार पुष्पा सचदेवा ने की। मुख्य वक्ता महानगर प्रचारक धनंजय ने संघ और समिति की परंपराओं और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा संदेश दिया। मोंटी द्वारा गणगीत, इंदु द्वारा आशीष वचन और कमलेश शर्मा द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। संचालन विभाग प्रचारिका अलका के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में गीता अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अनिता मित्तल, उमा गर्ग, ममता मांगलिक, पूनम गुप्ता, डॉ. डीसी त्यागी, डॉ. दयाराम, शिवानंद, आनंद प्रकाश, निर्मल कांत, पंकज, ललित शंकर, अंजना सिंघल आदि मौजूद रहे।