फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन पब्लिक स्कूल में हाकी सेमीफाइनल में पुहंची टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मैच खेले गए। करन पब्लिक स्कूल, हरिद्वार की श्रीराम विद्या मंदिर, रामपुर की सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में अंडर 19 बालिका वर्ग में हरिद्वार की श्रीराम विद्या मंदिर ने गाजियाबाद की श्री ठाकुरद्वारा टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग करन पब्लिक स्कूल ने जेकेजी टीम से वॉकओवर लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरिद्वार की एसआरवीएम ने हरिद्वार की गुरुकुल टीम को 2-1 से मात दी। अंडर 19 बालक वर्ग में बाल भारती स्कूल ने डीएवी मेरठ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। सहारनपुर की सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रामपुर की सेंट पाल स्कूल से 1-0 से मैच जीता। गाजियाबाद की डीडीपीएस ने गाजियाबाद के ही जेकेजी स्कूल को 4-0 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में दिल्ली की सचदेवा ने गाजियाबाद की विद्या भारती स्कूल को 4-2 से हराया। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि सोमवार को बालक व बालिका अंडर 17, अंडर 19 वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शहीद मंगलपांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पारुल मलिक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें