मेरठ। वैश्य समाज पश्चिमी उप्र ट्रस्ट की बैठक रविवार को फूलबाग कॉलोनी में उपाध्यक्ष पीयूष मित्तल के आवास पर हुई। बैठक में तय हुआ कि वैश्य छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अक्तूबर को राधा गोविंद मंडप में आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू रहेंगे। समारोह में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बैठक में मुख्य संयोजक अवध किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष पीयूष मित्तल, मुख्य संपादक नवीन चंद अग्रवाल ने तैयारियों की जानकारी दी। संचालन महामंत्री एके गर्ग ने किया। आरएस गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज मित्तल, डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, बीना गर्ग , रोली गोयल, सुष्मिता गुप्ता, सीमा मित्तल, शालिनी मित्तल, नीतू मित्तल आदि मौजूद रहे।