फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म हूर वर्सेस लंगूर में दिखेंगी मेरठी कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के युवाओं को बॉलीवुड से जुड़ने के अब तमाम मौके मिलेंगे। अभिनय, गायन और निर्देशन के साथ स्थानीय युवाओं को फिल्मों में तकनीशियन और सहकर्मी की भूमिका निभाकर रोजगार का मौका मिलेगा। यूपी फिल्म ट्रेड एसोसिएशन प्रदेश के बड़े और मंझोले शहरों में जल्द ही फिल्म संस्थानों की स्थापना करने जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को फिल्म लेखक और निर्माता इकराम अख्तर मेरठ पहुंचे। आबूलेन स्थित एक होटल में वार्ता के दौरान उन्होंने आगामी फिल्म हूर वर्सेज लंगूर व विराट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनेगी। यह एक हास्य फिल्म है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जाएगा। इसलिए ऑडिशन मेरठ में 14 से 18 सितंबर तक होंगे। यूपीएफटीआई के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इकराम अख्तर ने बताया संस्था मेरठ, लखनऊ, आगरा, कानपुर सहित अन्य शहरों में फिल्म तकनीकी संस्थान खोलने जा रही है। जहां युवाओं को डायरेक्शन, प्रोडक्शन, सेट डिजायनिंग, कैमरा हैंडलिंग की जानकारी देंगे। ताकि फिल्मों की शूटिंग टीम को इन शहरों में आने पर अपने साथ 100 लोगों का स्टाफ न लाना पड़े। इससे स्थानीय युवाओं को बॉलीवुड से जुड़ने का मौका और रोजगार मिलेगा। फिल्म निर्माण का बजट भी कम होगा। इस दौरान तपन शर्मा, गोलू, नरेंद्र, चुलबुल, रंजीत रावत, अनुज कौशिक और सुभाष मौजूद रहे।
बाबर के बाद अकबर की तैयारी
इमरान अख्तर बतौर निर्देशक इंडिया में लाहौर, आई लव दुबई फिल्म बना चुके हैं। बतौर लेखक उन्होंने अनीस बज्मी के साथ मिलकर रेडी, बाबर, थैंक्यू, नो प्रॉब्लम, चलो इश्क लड़ाएं, तेरा जादू चल गया, कुंवारा, बागी, प्यार तो होना ही था, छोटा चेतन, चल मेरे भाई आदि फि ल्में लिखी हैं। बाबर के पार्ट टू के रूप में फिल्म अकबर की तैयारी में हैं। अकबर की पूरी कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर होगी। मेरठ की ऐतिहासिक घटनाओं को मिलाकर अकबर की कहानी तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें