फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल फिटनेस में बहाया पसीना, 55 बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में फिजिकल एजूकेशन कोर्स में दाखिले के लिए चल रहे फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शुक्रवार को बीपीईएस कोर्स के लिए 280, बीपीएड 55 और एमपीएड के लिए 25 अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे। बीपीईएस और बीपीएड में 50 अभ्यर्थी टेस्ट पास नहीं कर पाए। पांच स्पोर्ट्स के फर्जी सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे थे। इनको बाहर कर दिया। शनिवार को एमपीईएस कोर्स के लिए टेस्ट होगा। साथ में छूटे हुए बीपीएड, एमपीएड और बीपीईएस का भी टेस्ट होगा।
विज्ञापन


कमिश्नर से की ईवनिंग क्लास में दाखिले की मांग
मेरठ। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से मिला। प्रदेश प्रमुख उत्तम सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गर्वनमेंट एडेड कॉलेजों में ईवनिंग क्लास के दाखिले कराने की मांग की। साथ ही हो चुके दाखिलों की जांच कराने का भी आग्रह किया। फर्जी दाखिले होने का आरोप लगाया। यहां अंशुल गुप्ता, चिराग गुप्ता, राहुल विकल, विपुल राय, अंशु शर्मा, अखिल, रोहित आदि रहे।

आईटीआई में दाखिले के लिए करें आवेदन
मेरठ। आईटीआई में सितंबर 2017 में होने वाले दाखिले में ऐसे प्रशिक्षार्थी जिन्होंने चौथे आवंटन में वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। वे साकेत आईटीआई में 10 सितंबर को पोर्टल से निकाली गई रैंक की कॉपी लेकर 11 सितंबर को होने वाली काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करा लें। पंजीकृत अभ्यर्थी ही खाली सीटों पर दाखिले के पात्र होंगे। 13 सितंबर को प्रवेश अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें