फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

मेरठ। कैंट इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ 11 सितंबर से बड़ा अभियान चलेगा। कैंट बोर्ड, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से यह अभियान चलाएगी। सोमवार को इसकी रूपरेखा तय की गई। डीएम और कैंट बोर्ड सीईओ के बीच हुई बैठक में प्लान तैयार किया गया। दो दिन कैंट बोर्ड को तैयारी के लिए दिए गए हैं। तीन दिन लोगों को अवैध निर्माण खुद हटाने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड के पास 141 अवैध निर्माण की सूची है।
नौ जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। बीच में बोर्ड की टीम ने कुछ अवैध निर्माण को गिराने और अतिक्रमण हटाने का काम किया है, लेकिन बड़ा अभियान नहीं चला। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव की ओर से अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पुलिस उपलब्ध कराने को कई बार डीएम को पत्र लिखा गया था। सोमवार को बचत भवन में डीएम समीर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का प्लान तैयार हुआ। बैठक में कैंट बोर्ड सीईओ, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एएसपी, सीओ सदर बाजार, एसओ लालकुर्ती और एसओ सदर बाजार मौजूद रहे। सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक तय किया गया कि 11 सितंबर से अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू होगी। पांच और छह सितंबर को कैंट बोर्ड अपनी तैयारी कर लेगा। इसके बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण की मार्किंग कर लोगों को बता दिया जाएगा। उसे खुद ही हटाने के लिए आठ से 10 सितंबर तक का वक्त लोगों को दिया जाएगा। नहीं हटने पर 11 सितंबर से बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन


आबूलेन, सदर बाजार में अतिक्रमण
आबूलेन और सदर बाजार में बहुत से ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। इसको लेकर पहले चेताया जा चुका है। इस अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होगी। सीईओ का कहना है मौके से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने के अलावा भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। आबूलेन की फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

114 अवैध निर्माण की है सूची
कैंट बोर्ड ने इलाके में अवैध निर्माण की जो सूची तैयारी की है, उसके मुताबिक 114 अवैध निर्माण चिह्नित किए जा चुके हैं। हकीकत में संख्या इससे अधिक है। कैंट बोर्ड का भी यह मानना है। कार्रवाई से पहले चिह्नित करने का काम होगा। यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच सकता है।

खास बात
डीएम और सीईओ कैंट बोर्ड के बीच हुई बैठक में तैयार किया गया एक्शन प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें