फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम का सिटी स्टेशन पर होता रहा इंतजार, परतापुर से ही लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रेल मंडल के नवनियुक्त डीआरएम अंशुल गुप्ता का मंगलवार शाम सिटी स्टेशन पर इंतजार होता रहा और वे परतापुर रेलवे स्टेशन का ही दौरा कर दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे बोर्ड चेयरमैन से लेकर डीआरएम तक बदल गए। इसी कड़ी में दिल्ली रेल मंडल के नवनियुक्त डीआरएम अंशुल गुप्ता का मंगलवार को दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन का दौरा तय हुआ था। उन्हें नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से लेकर सिटी स्टेशन तक सेक्शन के सभी स्टेशनों मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर और सिटी स्टेशन का निरीक्षण करना था। दिल्ली की तरफ से निरीक्षण करते हुए डीआरएम को शाम साढ़े चार बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचना था। लेकिन शाम पौने छह बजे वे परतापुर रेलवे स्टेेशन से ही वापस दिल्ली के लिए लौट गए।
चमका दिया था स्टेशन
डीआरएम के आने की सूचना पर सिटी स्टेशन को पूरी तरह चमकाया गया था। सुबह से ही सफाई लगातार चल रही थी। सभी अनुभागों के अधिकारी मुस्तैद थे और अपनी फाइलों को लेकर खड़े थे। लेकिन दिल्ली वापसी की सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि डीआरएम के आने का समय शाम साढ़े चार बजे था। यहां पर उन्हें दो घंटे रुकना था। लेकिन वे परतापुर से ही वापस लौट गए। अब यहां के लिए बाद में कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन

परतापुर में दे गए ग्रुप अवार्ड
शाम 5:28 बजे परतापुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश से यात्री सुविधाओं और समस्याओं के बारे में पूछा। वहां मौजूद कर्मचारियों से भी उन्होंने विभागीय कार्य से संबंधित सवाल पूछे। सभी सवालों के सही जवाब मिलने पर डीआरएम ने एसएस ओमप्रकाश समेत सभी को 3 हजार रुपये का ग्रुप अवार्ड दिया।
विज्ञापन

खास बात
- नवनियुक्त डीआरएम को करना था सिटी स्टेशन का निरीक्षण, होता रहा इंतजार
- उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद गाजियाबाद से करते आ रहे थे स्टेशनों का दौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें