मेरठ। कमिश्नरी आवास चौराहे के पास सोमवार सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक नरेश, दिनेश व राहुल निवासी नंगली इंचौली घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार कार चालक की तलाश की जा रही है।
महिला का सिर फोड़ा
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला के सिर पर डंडा मार दिया गया। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायल उर्मिला के परिजनों ने अनुज और अनिल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।