फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद् के नेतृत्व में सिटी स्टेशन से श्रद्धालु रवाना
विज्ञापन


मेरठ/मोदीपुरम। बूढ़ा बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर और विहिप के महानगर मंत्री गोपाल शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर शालीमार ट्रेन से जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन बाबा के जयकारों से गूंज उठा। यह यात्रा बजरंग दल द्वारा पांच अगस्त तक चलाई जाएगी। जिसमें देशभर के लाखों श्रद्धालु बूढ़ा बाबा अमरनाथ और शिव खोड़ी पहुंचकर दर्शन करेंगे। बता दें कि वर्ष 2005 से बजरंग दल निरंतर यात्रा चला रहा है। कुछ विरोधियों ने इस बार यात्रा को बंद करने का प्रयास भी किया। लेकिन बजरंग दल के द्वारा इस यात्रा को आरंभ करने पर वहां के हिंदुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा जत्थे को रवाना करने वालों में राजकुमार डूंगर, अर्जुन राठी, गुलाब सिंह, निमेश वशिष्ठ, प्रवीण राणा, नीरज गोयल, गोपाल शर्मा, राहुल, मनीश, पवन, मधुबन, अवनीत बंसल, पृथ्वीराज, सतेन्द्र, रोहित गिरी, राहुल राजपूत, प्रांत प्रवक्ता शीलेंद्र चौहान, प्रेमपाल सिंह, राकेश सोम, अमित बालियान, बारू दीक्षित, एपी दुबे, महेश चौहान, सतपाल सिंह, विजयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें