सरधना। मानव सेवा के उद्देश्य से रविवार को मेरठ रोड स्थित शाहरुख आरिफ उर्फ बंटी के कैंप कार्यालय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 70 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर के दौरान लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। कैंप के आयोजक शाहरुख आरिफ उर्फ बंटी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दायित्व निभाते हुए आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक ने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में हकीम कलीम, काजी अकरम, बिट्टू कुरैशी, दानिश, रामकिशोर, अरशद खान, अनुज, हरीश, शुभम और शाहरुख खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद