फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तजपुरा में 70 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
बहसूमा। हाई टेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जली गन्ने की फसल की फोटो संवाद
विज्ञापन
विद्युत तारों से निकली चिंगारी से लगी आग, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। तजपुरा गांव के जंगल में बुधवार को विद्युत तारों से निकली चिंगारी से करीब 70 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैलने पर किसानों में भाग-दौड़ मच गई। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद किसानों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नुकसान की भरपाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों में चिंगारी निकली। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से मिट्टी डालकर आग बुझाई। जब तक आग बुझी तब तक करीब 70 बीघा फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि विद्युत तारों की खराब स्थिति की शिकायत के बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। इस मामले में आजाद नागर, विपिन राणा, अनुज राणा, कालूराम, मुकेश, राजवीर, हेम सिंह और मंगल समेत 26 किसानों के हस्ताक्षर वाली तहरीर थाने में दी गई है। किसानों ने तहसील प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

बहसूमा। हाई टेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जली गन्ने की फसल की फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें