संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की आर्म रेसलिंग कलस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छठी वाहिनी पीएसी के खिलाडियों का दबदबा रहा।
छठी वाहिनी आरआरएफ के खेल मैदान पर हुई प्रतियोगिता में छठी वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम विजेता रही।
सेनानायक व आयोजन सचिव प्रेम चंद ने बताया कि शुक्रवार को पीएसी पश्चिमी जोन की प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनुभाग कल्पना सक्सेना मुख्य अतिथि के रहेंगी। प्रतियोगिता के दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, आशीष तिवारी, गजेंद्र पाल सिंह, कृष्ण कुमार, जयवीर सिंह, रवि राठी, रोहित कुमार, योगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।