फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छठी वाहिनी पीएसी की बॉडी बिल्डिंग में दिखाया दम

विज्ञापन
छठी वाहिनी पीएसी में बॉडी बिल्डिंग में प्रतिभाग करते बाॅडी बिल्डर। - फोटो : छठी वाहिनी पीएसी में बॉडी बिल्डिंग में प्रतिभाग करते बाॅडी बिल्डर।
विज्ञापन
छठी वाहिनी पीएसी में आयोजित 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुईं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में 55 किलोग्राम वर्ग में आरक्षी अरविंद सिसौदिया पीएसी पश्चिमी जोन, 60 किलोग्राम में आरक्षी वेद प्रकाश आगरा जोन, 65 किलोग्राम में आरक्षी रवि कुमार जीआरपी जोन, 70 किलोग्राम में आरक्षी मोहित कुमार मेरठ जोन अव्वल रहे। वहीं, 75 किलोग्राम में आरक्षी जयदीप मेरठ जोन, 80 किलोग्राम वर्ग में आरक्षी शुभम शर्मा आगरा जोन, 85 किग्रा में मुख्य आरक्षी योगेंद्र कुमार मेरठ जोन अव्वल रहे।
90 किलोग्राम में आरक्षी सुमित कुमार बरेली जोन, 100+ किग्रा में मुख्य आरक्षी संदीप चौधरी मेरठ जोन, 100+ से अधिक किलोग्राम वर्ग में आरक्षी शिवम मान पीएसी पश्चिमी जोन विजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ प्रेमचंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाती है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती है। इस दौरान उपसेनानायक आलोक दुबे, अवनीश गौतम, गजेन्द्र प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, रवि राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें