फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसैड़ी में 66 प्रतिशत हुआ पुनर्मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसैड़ी में 66 प्रतिशत हुआ पुनर्मतदान
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के कुसैड़ी गांव में दो बूथों पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत के बाद शनिवार को दोबारा मतदान हुआ। दोनों बूथों पर 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकारी का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान के दौरान पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान में जानी ब्लॉक के कुसैड़ी गांव में प्राथमिक विद्यालय में बने दो बूथ 131 और 132 में लोगों की भीड़ ने घुसकर जबरन वोट डाले थे। पीठासीन अधिकारी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए जानी थाने में अज्ञात भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला प्रशासन की संस्तुति पर राज्य निर्वाचन आयोग ने गांव कुसैड़ी के दोनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था। शनिवार को बूथ संख्या 131 और 132 पर दोबारा वोट डाले गए। जिसमें 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। शांतिपूर्ण मतदान के लिए गांव और पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात प्रतिशतकम हुआ मतदान
जानीखुर्द। गांव कुसैड़ी में शनिवार को हुए दोबारा मतदान में 66 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इससे पूर्व 26 अप्रैल को हुए मतदान में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन ने पुनर्मतदान के लिए गांव में प्रचार के लिए कोई भी सूचना तंत्र का इस्तेमाल नहीं किया। ग्रामीणों को केवल समाचार पत्रों के माध्यम से ही दोबारा मतदान की सूचना मिली। मतदाननिर्धारित समय से शुरू हुआ, लेकिन दोनों बूथ खाली थे। नौ बजे के बाद प्रत्याशियों के दवाब और सूचना देने के चलते लोग घरों से बाहर निकले और दोबारा मतदान किया। वहीं, दोनों ही बूथों पर बाहर से आने वाले मतदाता भी मतदान करने से वंचित रहे। वही पुनर्मतदान के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एक-एक मतदाता का बूथ में जाने से पहले प्रशासन ने वीडियो और फोटो खिंचवाया। पोलिंग एजेंटों को बूथ से बाहर ही रखा गया। इसके चलते फर्जी वोट भी नहीं डाला गया। इसके कारण भी मतदान कम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें