- ऊर्जा विभाग में शिविर लगाकर सुनी गई उपभोक्ताओं की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को ऊर्जा भवन में विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से 66 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।
एमडी ईशा दुहन के निर्देशन में विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जन-सुनवाई में शिकायतें लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। शिविर में हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली एवं रामपुर आदि जनपदों के उपभोक्ताओं से कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
शिविर में निदेशक वाणिज्य संजय जैन निदेशक, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, मुख्य अभियंता सगीर अहमद, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।