फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार छात्र-छात्राओं परीक्षा कल से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
65 हजार छात्र-छात्राओं परीक्षा कल से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
विज्ञापन

- 26 मार्च से होनी हैं ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं
- 12 अप्रैल से होंगी वार्षिक कोर्स और प्राइवेट की परीक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सेमेस्टर के प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा सोमवार (22 मार्च) से शुरू होगी। परीक्षा में 65 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शनिवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। वहीं, 26 मार्च से होने वाली ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षा के प्रवेश पत्र भी डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। वार्षिक कोर्सों की मुख्य परीक्षा और प्राइवेट परीक्षा 12 अप्रैल से घोषित हो गई हैं। विवि की वेबसाइट पर सोमवार तक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इसकी परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
सेमेस्टर में प्रोफेशनल कोर्सों की प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक एवं भूतपूर्व छात्र परीक्षा के लिए फार्म भरे जाने की शनिवार को अंतिम तिथि रही। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए। 26 मार्च से होने वाली ट्रेडिशनल कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र भी डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। दोनों परीक्षाओं में 65 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों को स्पष्ट कर दिया गया है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जून से पहले जारी करना है रिजल्ट
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्राइवेट और वार्षिक की मुख्य परीक्षाएं 12 अप्रैल से आयोजित होंगी। शासन के निर्देश पर 31 जून से पहले रिजल्ट जारी करना है, ऐसे में परीक्षाएं 12 से शुरू की जा रही हैं। इनके परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 मार्च की जा चुकी है। अब तिथि नहीं बढ़ेगी, ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं फार्म भर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें