रठ। महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसायटी की ओर से पाल धर्मशाला मलियाना में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 64 लोगों ने रक्तदान किया।
संस्था के अध्यक्ष लेखराज सैनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में बड़ी संख्या में युवा, महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रवीन भड़ाना ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में प्रियांशु सैनी, सोनू सैनी, दीपक पाल, धर्मपाल, जयप्रकाश सैनी, नरेश सैनी, पिंटू जाटव ,लक्ष्मी सैनी, मंजू आदि कई लोग शामिल रहे। संवाद