फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 62 नए मरीज मिले, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 62 नए मरीज मिले, वृद्धा की मौत
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के 62 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक वृद्धा की मौत हो गई है।
85 साल की मृतका शास्त्रीनगर की रहने वाली थीं। अब तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 4559 लोगों की कोरोना की जांच हुई। अब तक 19887 लोग संक्रमित निकल चुके हैं। 202 लोगों को छुट्टी हुई है। इस तरह 17872 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। इस वक्त 1629 लोग कोरोना के सक्रिय केस हैं। इनमें 539 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज नेहरूनगर गढ़ रोड, ईश्वरपुरी, जैन नगर, गुरुनानक नगर, शिवशक्ति विहार, मोहनपुरी पुलिस लाइंस, फूलबाग कालोनी, ओल्ड मोदी कालोनी, दौराला और लेखा नगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें नौकरीपेशा, घरेलू महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं। पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में कमी आई है। मरीजों की संख्या सौ से भी कम आ रही है।
----
फोटो
मेरठ। बुधवार को दिल्ली रोड स्थित केके इंटर कॉलेज में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य समेत 50 स्टाफ की जांच की गई। रैपिड एंटीजन किट से किए गए टेस्ट में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
21 दिसंबर को मेरठ कॉलेज में लगेगा कैंप
मेरठ। मेरठ कॉलेज मेरठ में 21 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने मेरठ कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें