फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें हुईं दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़/रामपुर मनिहारान। नकुड़ ब्लाॅक सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 48 तथा रामपुर मनिहरान में 14 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ सुमित महाजन ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर गांव ठाठखेड़ी के नितिन व विमला देवी, बिजनाखेड़ी की संयोगिता, सरसावा की रेशमा, काजीबांस के दीपक, जाजवा के मोबिन, नठौड़ी की पूजा, सरसोहेड़ी की आशारानी दयालपुर की बबीता आदि शिकायतें पूर्ति विभाग से संबंधित दर्ज की गईं। इनमें नए राशनकार्ड बनवाने, नाम कटवाने व यूनिट बढ़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। एक ही विभाग से जुड़ी सबसे अधिक शिकायतें आने पर सीडीओ ने पूर्ति निरीक्षक को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अलावा गांव रणदेवा निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने सरकारी आवास बनवाने के लिए जमीन मुहैया, बरसी के ओमप्रकाश ने धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश, सांगाठेड़ा के सतेंद्र ने जर्जर हो चुकी एचटी लाइन को दुरुस्त कराने आदि की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम श्वेता पांडे के समक्ष 14 शिकायतें आई। इनमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से छह तथा पुलिस विभाग से संबंधित पांच शिकायतें थी। एसडीएम ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें