फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में छाए मोदीनगर क्षेत्र के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में छाए मोदीनगर क्षेत्र के छात्र
विज्ञापन


मोदीनगर। सीबीएसई की इंटर की परीक्षा में मोदीनगर क्षेत्र के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शहरी क्षेत्र के अलावा कस्बाई क्षेत्र के स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
कस्बा पतला स्थित डीजीआर पब्लिक के रितिक गोयल ने 95 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप व 91 प्रतिशत के साथ कावेरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोविंदपुरी स्थित समरफील्ड स्कूल के छात्र वैभव ने 97 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप व लक्ष्य ने 95 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निवाड़ी स्थित शिक्षा इंटरनेशनल की कंचन ने 93 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। कादराबाद स्थित बालवाड़ी पब्लिक स्कूल के स्वाली अरोड़ा ने 96 प्रतिशत अंक के साथ टॉप व 95 प्रतिशत हासिल करके शुभम जैन दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा हापुड़ रोड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वंदनी गोयल ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज टॉप किया व 96 के साथ स्नेहा गर्ग दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुरादनगर स्थित ओमसन पब्लिक की सिमरन सागर व आयुषी त्यागी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल करके संयुक्त रूप से टॉप किया। 91 प्रतिशत के साथ अभिषेक त्यागी दूसरे स्थान पर रहे। मुरादनगर पब्लिक स्कूल के हिमांशु यादव ने 96 प्रतिशत अंकों से स्कूल टॉप किया। सुरभि सावन 94 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय मुरादनगर की सुजाता मित्तल ने 94 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें