फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड पर शुरू हुआ काम, जल्द मिलेगा आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा रोड पर शुरू हुआ काम, जल्द मिलेगा आराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रोहटा रोड निर्माण के लिए एक साल तक चला जनता का आंदोलन शुक्रवार को सफल हो गया। ठेकेदार ने सीसी रोड निर्माण के लिए मशीनें भेजकर काम शुरू करा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। यदि बिना रुकावट के काम चला तो दो-तीन माह में काम पूरा हो जाएगा।
रोहटा रोड की जनता दो साल से गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या झेल रही थी। इसे लेकर एक साल से जनता समाजसेवी दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में आंदोलन कर रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर यह हुआ कि चार जनवरी को शासन ने धन स्वीकृत कर दिया, लेकिन ठेकेदार कार्य शुरू करने में देरी कर रहा था। पीडब्लूडी के अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद शुक्रवार को ठेकेदार ने रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर से बाईपास फ्लाईओवर तक सीसी रोड बनाने के लिए मशीनें भेज दी। दोपहर बाद पत्थरों को लेबल करने का काम शुरू हो गया। वहीं पुराने डिवाइडरों को तोड़ा गया। इस संबंध में समाजसेवी दुष्यंत रोहटा का कहना है कि सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अब जनता को टूटी सड़क से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

12 करोड़ 45 लाख रुपये की आएगी लागत
रोहटा रोड का निर्माण 12 करोड़ 45 लाख 91 हजार रुपये से होगा। सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए अलग से धनराशि जारी की गयी थी। नाले का शेष भाग बना दिया गया है। बिजली के खंभे भी स्थानांतरित हो चुके हैं। सड़क पर पुलियां निर्माण का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

समय पर पूरा होगा काम
सीसी निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह तेजी से कार्य करे। निर्धारित समय सीमा में ही सड़क का कार्य पूर्ण किया जाएगा। -एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें