फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रही रोडवेज बसों में भीड़, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ के आगे कम पड़ी बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन

- दिल्ली और बिजनौर रूट पर रही रोडवेज बसों की भारी कमी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज का होली अभियान पटरी से उतरता नजर आया। कई रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को न केवल घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा, बल्कि बसों में भीड़ के चलते परेशानी के साथ सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। पूछताछ केंद्र पर लोग बसों के बारे में जानकारी करते रहे। अतिरिक्त बसें नहीं होने पर रूट की बसों का ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज ने होली अभियान को फतह करने के लिए अपनी अधिकतर बसें पूर्वांचल के लिए भेजी हैं। ये बसें दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही हैं। इन बसों को रूटों से हटाकर दिल्ली भेजा गया है। इसके चलते दिल्ली, बिजनौर, मुरादाबाद, हरिद्वार, शामली आदि रूटों पर बसों की कमी हो गई है। बुधवार को त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों का बस अड्डे पर तांता लगा रहा। बसें कम होने से लोगों को खूब इंतजार करना पड़ा। वर्कशॉप में अतिरिक्त बसें नहीं होने पर रूट पर गई बसें ही सहारा थीं। बस आते ही एक मिनट में फुल हो रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि रूट पर जाम के चलते बसें फंस गई थीं। इसके चलते बस अड्डे तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें