फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की ताकत रखते हैं बागपत में शहरी मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत लोकसभा क्षेत्र में शहरी क्षेत्र के वोटर भी चुनाव बदलने की ताकत रखते हैं। जिले के नौ लाख 27 हजार 616 मतदाताओं दो लाख 60 हजार शहरी मतदाता हैं। बागपत लोकसभा में मतदाताओं की संख्या 15,92,290 है।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा पांच हैं। इनमें बागपत, बड़ौत, छपरौली, गाजियाबाद जिले की मोदीनगर और मेरठ जिले की सिवाल खास हैं। अकेले बागपत जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो मतदाताओं की संख्या 927610 हैं। इनमें नगर पालिका बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के अलावा नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट और टीकरी हैं। शहरी क्षेत्र के इन आठ निकाय में मतदाता दो लाख 59 हजार 62 हैं।

शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
निकाय कुल मतदाता
बागपत 36569
बड़ौत 80328
खेकड़ा 31535
अमीनगर सराय 7554
अग्रवाल मंडी टटीरी 11209
छपरौली 15022
दोघट 11876
टीकरी 11869

बागपत लोकसभा क्षेत्र के मतदाता :
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
छपरौली 181458 142646 02 324106
बड़ौत 163719 129986 14 293719
बागपत 171609 138146 30 309785
सिवालखास 180721 145216 15 325952
मोदीनगर 182832 155851 45 338728

क्या चाहते हैं शहरी क्षेत्र के मतदाता
बागपत निवासी रतन सिंह का कहना है कि पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी और कानून व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। सुरक्षा मिलेगी और भयमुक्त वातावरण होगा तो रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

बागपत के शाहबाज का कहना है कि रोजगार के अवसर हर शहर और गांव में मिले, ताकि लोगों का पलायन न हो। बड़े शहरों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है।
बागपत के आमिर खान कहते हैं कि शहरी क्षेत्र में योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन नहीं दिखता। कूड़ा निस्तारण जैसी आम समस्या रहती है, सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बागपत की लोकिंद्रा कहती है कि महिलाओं के मुद्दों पर सरकार ध्यान दें। महंगाई नियंत्रित करें। स्कूलों में फीस पर कानून बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें