फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने किया बिजलीघर का घेराव-जेई पर लगाये तमाम आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने बिजलीघर घेरा, जेई पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर में जेई के द्वारा छापेमारी व दूसरे कारणों से विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर का घेराव किया। एसडीओ से कार्यकर्ताओं की नोकझोक हुई। सपा विधानसभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन

सरधना नगर में विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा जेई पर कभी छापेमारी तो कभी गलत बिल भिजवाने का आरोप लगा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।। शनिवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई व विद्युत उपभोक्ता शनिवार को झिटकरी रोड स्थित बिजलीघर पहुंचे। एसडीओ कुमार अनिकेत का घेराव किया ओर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीओ कुमार अनिकेत ने जल्द मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जेई को बदलवाने की भी मांग की। नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी खालिद, आस मोहम्मद, शाहवेज अंसारी, राजीव राणा, चीनू खेड़ा आदि शामिल रहे। इस मामले में शुक्रवार को पालिका की बोर्ड बैठक में भी जेई के खिलाफ सभासदों ने भी मुद्दा उठाया था। विधायक संगीत सोम से भी जेई की शिकायत की गई। विधायक संगीत सोम के द्वारा एसडीओ कुमार अनिकेत को बुलवाकर तत्काल मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन सभासदों को दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें