फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल ने किया 14.50 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर माह का 14 .50 करोड़ का गन्ना भुगतान किया
विज्ञापन

मवाना। मवाना शुगर मिल ने शनिवार को किसानों के नवंबर माह के गन्ने का बकाया भुगतान किया। मिल महा प्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन प्रमोद बालियान ने बताया कि मवाना मिल ने नवंबर माह में 27 से 30 तारीख तक खरीदे गए गन्ने का 14.50 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित समितियों को शनिवार को भेज दिया। उन्होंने बताया कि मवाना चीनी मिल ने बकाया भुगतान जल्द करने के लिए केश क्रेडिट लिमिट बनवाने के लिए बैंक में आवेदन किया हुआ है। लिमिट बनते ही गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाई जायेगी। वर्तमान में सरकार द्वारा चीनी का कोटा निर्धारित करने के कारण उसे बेचकर 85 प्रतिशत भुगतान कृषकों को कर दिया जाता है। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि समिति को मवाना शुगर मिल द्वारा किया गया भुगतान प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें