फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों की निष्क्रियता स्वच्छ भारत मिशन को लगा रही है चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। ग्राम खड़खड़ी में तालाबों पर अतिक्रमण होने से गंदा पानी नालियों से निकलकर रास्तों में फैला हुआ है। यहां स्थित इंटर कॉलेज में करीब आठ गांवों के 700 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। इनको इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी गंदे पानी का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ओडीएफ व स्वच्छ भारत मिशन सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते दम तोड़ता नजर आ रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण गांव खड़खड़ी है। अभिलेखों के अनुसार गांव में तीन तालाब हैं। इनमें एक तालाब का अतिक्रमण के चलते नामोनिशान मिट गया है। दूसरे तालाब से ग्राम सभा द्वारा रास्ता निकाल दिया गया। तीसरे तालाब के हालात भी कमोबेश ऐसे ही हैं। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी तालाबों में न जाकर रास्तों में जमा हो जाता है। पूरे गांव का गंदा पानी खड़खड़ी-बधौली संपर्क मार्ग पर बहता है। अब यह पानी रास्ते के दोनों ओर स्थित खेतों में जमा होने लगा है। किसानों की फसलों पर कुप्रभाव पड़ने लगा है। जिसके चलते किसानों ने खेतों की मेड़ बना दी। जिस कारण पिछले चार वर्षों से उक्त पानी बधौली मार्ग पर भरा हुआ है। वहीं, गांव खड़खड़ी से निकलते ही जनहित इंटर कॉलेज भी है। इसमें गांव छतरी, कौल, बधौली, खड़खड़ी से करीब 700 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। इन्हें जलभराव से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

दो गांवों में टकराव की स्थिति
गांव खड़खड़ी का गंदा पानी रास्ते से होकर बधौली की ओर जा रहा है। हालांकि, वहीं पानी बधौली निवासी किसानों के खेतों में जाने लगा है। इससे दोनों गांवों के किसानों में कई बार टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
बरसात में कॉलेज करना पड़ता है बंद
प्रधानाचार्य मनवीर सिंह के अनुसार कॉलेज में क्षेत्र के आसपास के सभी गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। बरसात में हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि यह रास्ता जलमग्न हो जाता है। जिस कारण कॉलेज को कई-कई दिन बंद रखना पड़ता है। इसके साथ ही गंदे पानी से गुजरने के चलते कई छात्रों को चर्म रोग शिकायत होने लगी है। इस बाबत कई बार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वर्षों से गांव में जल निकासी की यही हालत है। इसके बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। हालांकि कार्रवाई नहीं हो पा रही है।-धर्मपाल सिंह, ग्राम प्रधान खड़खड़ी
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी नहीं दी गई है। यह समस्या गंभीर है। जांच कराकर जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।-राजीव वर्मा, खंड विकास अधिकारी खरखौदा
मुख्य बातें
ग्राम खड़खड़ी स्थित तीनों तालाब मिटने के कगार पर, निकासी नहीं होने पर बधौली मार्ग पर जलभराव
यहां गांव छतरी, कौल, बधौली, खड़खड़ी से करीब 700 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें