फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की उदासीनता से रुग्ण हो रही औद्योगिक इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की उदासीनता से रुग्ण हो रही औद्योगिक इकाईयां
विज्ञापन

- बैंकिग सेवाओं की बैठक में उद्यमियों ने बताई समस्याएं
- चैंबर कॉमर्स बांबे बाजार में हुई बैठक
मेरठ। सरकार द्वारा उद्यमियों को 59 मिनट में ऋण स्वीकृत कराने की योजना हवा-हवाई नजर आ रही है। सरकार के उद्यमियों क ो सस्ता लोन देने के लिए उठाए गए कदम के बावजूद उद्यमियों को बैंकों से शिकायत है।
विज्ञापन

बैंकों द्वारा उद्यमियों को ऋण देने में होने वाली आनाकानी करते हैं। इसका खामियाजा उद्यमियों को उठाना पड़ रहा है। उद्यमियों ने बैंकों द्वारा ऋण पास करने में आने वाली परेशानियों को बताया। बुधवार को वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बांबे बाजार में बैठक हुई। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और फेडरेशन ऑफ यूपी चैंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की संयुक्त बैठक बैंकिंग सेवाओं के संबंध में हुई। बैठक में चैंबर की बैकिंग कमेटी के चेयरमैन जीसी शर्मा ने कहा कि बैंक व्यापारी, उद्यमी को लोन स्वीकृत करने में आनाकानी करते हैं। जितना लोन स्वीकृत हो वो बैंक से पूरा रिलीज नहीं होता। इकाई रुग्ण हो जाती है। बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे। चैंबर अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण ने कहा कि औद्योगिक विकास बिना बैंकों के सहयोग के असंभव है। उन्होंने कहा कि ऋण देने में जो भी समस्याएं आती हैं उन्हें बैंक दूर करे। उद्यमियों ने कहा कि बैंक स्टाफ एंट्री नहीं करता। पर्सनल लोन देने में परेशानी देता है। फेडरेशन अध्यक्ष महेश चंद जैन, जीसी शर्मा, डॉ. रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अतुल भूषण गुप्ता, विनीत कुमार, तरुण साहनी, राकेश कोहली व सचिव सरिता अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें