फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी हटाओ तभी बच पाओ के लिए ठगबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

‘मोदी हटाओ तो बच पाओ’ के लिए ‘ठगबंधन’
उपमुख्यमंत्री केशव ने सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना
मेरठ। जिन अधिकारियों में अभी भी सपा-बसपा की बीमारी लगी है, वह सुधर जाएं। हमारी सरकार में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी हटाओ तभी बच पाओ के लिए ‘ठगबंधन’ बनाया गया है। यह सांप और नेवले की दोस्ती जैसा है। जिस तरह से देश में विकास हुआ है, उससे इस बार 73 की जगह 74 सांसद यूपी से जीतकर लोकसभा जाएंगे। नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए मौर्य ने कहा कि उनके शब्द कोष में असंभव शब्द ही नहीं है। उन्होंने प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपये की सड़कों का तोहफा अब तक दे दिया है। साल-2017 में अखिलेश यादव की गुंडाराज वाली सरकार को जनता ने नकार दिया था। उन्होंने कहा कि देश शोक में है। प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट देकर आतंकवादियों के खात्मे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें