फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 आवेदकों को दोबारा लेना होगा अप्वाइंटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर दो दिन से नहीं थी इंटरनेट कनेक्टिविटी
विज्ञापन

- दो दिन में नहीं हो सके 160 अप्वाइंटमेंट, फिर कराना होगा ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र आवेदकों के लिए परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। इससे मेरठ से आवेदकों का मोहभंग हो गया है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार और मंगलवार को अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया ठप रही। इससे 160 आवेदकों को मायूस लौटना पड़ा।
कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ फरवरी 2018 में किया गया था, लेकिन आज तक केंद्र पर व्यवस्था सही नहीं हो सकी है। कई बार सांसद, पोस्टमास्टर जनरल ने पीएसके केंद्र का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद भी यहां के हालात नहीं सुधर सके। सोमवार को लीज लाइन खराब हो गई थी। मंगलवार शाम तक इसे ठीक कर दिया गया, लेकिन बुधवार को इंटरनेट धीमी गति से चलता रहा। इससे आवेदकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

री-अप्वाइंटमेंट लेने का जिम्मेदार कौन
दो दिन कार्य ठप रहने से आवेदकों को री-अप्वाइंटमेंट लेकर दोबारा केंद्र पर आना पड़ेगा। इस बार भी यदि इंटरनेट कनेक्टिवटी नहीं मिली तो इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। इस सप्ताह मात्र तीन दिन ही कार्य हो सकेगा। दो दिन कार्य ठप रहा और शनिवार, रविवार को केंद्र का अवकाश रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें