फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस और कार की भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल-बाल बचे बच्चे, पुलिस ने दूसरी बस मंगाकर भेजा घर
विज्ञापन

- दुर्घटना के बाद घंटों बिजली बंबा बाईपास पर लगा रहा जाम
मेरठ।
बिजली बंबा बाईपास पर सोमवार को स्कूल बस और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से आल्टो कार पलट गई। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जाम खुलवाया। स्कूल की दूसरी बस मंगाकर बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर दिल्ली रोड की तरफ से जा रही स्कूल बस ग्रीन विलेज के पास सामने से आ रही आल्टो कार से टकरा गई। इससे कार पलट गई। कार में सवार तीन महिलाएं और दो युवक घायल हो गए। कार ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि घायल प्राथमिक उपचार लेकर अपने घर चले गए। स्कूल बस के बच्चे सुरक्षित है। बस को ड्राइवर सतपाल चला रहे थे। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें