फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी में कांग्रेस की राहुलगांधी संदेश यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानीखुर्द में बृहस्पतिवार को राहुल गांधी संदेश यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जानीखुर्द में राहुल गांधी संदेश यात्रा पहुंची। इस दौरान यात्रा का कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत किया। यात्रा के मुख्य अतिथि तरुण पटेल नेे कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की आशाओं पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा सरकार में गरीब और किसान की हालत बहुत खराब हो गई है। आज फिर जनता कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में जिताकर देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने का मन बना चुकी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की हालत बहुत खराब हो गई है। गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान की आर्थिक हालत खराब है। इसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करें। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, मनोज कुराली आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजय चिकारा, ओमवीर शर्मा, रहीस अहमद, आस मोहम्मद, रणजीत, पुरषोत्तम कुराली, अरब खान, नरेन्द्र शर्मा, ताराचन्द्र, बाबूराम, यामिन मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें