अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में एक दिवसीय नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया। इस का उद्घाटन निवर्तमान अध्यक्ष सचिन सिंघल ने किया। अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता ने की और संचालन सचिव लायन दीपक गोयल ने किया। डॉ दीपक शर्मा ने 88 लोगों की जांच की और 42 लोगों को मोतियाबिंद के लेंस युक्त ऑपरेशन के लिए चयनित किया। मुख्य संयोजक लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की शिविर में 28 लोगों को चश्मे भी दिए। मास्टर प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, डॉ. रामलाल, डॉ. योगेश चौधरी का सहयोग रहा।