फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन चुनाव में जयवीर सिंह अध्यक्ष-नवनीत कुमार गौतम बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2019 के लिए शनिवार को मतदान हुआ और सायं को चार बजे चुनाव अधिकारी रामबीर सिंह राणा द्वारा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी रहे ठा. रामबीर सिंह राणा गुट का लगातार कई वर्षों से बार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर कब्जा चला आ रहा था। वहीं, शिवराज सिंह त्यागी व अशोक गोयल गुट कई वर्षों से हार का सामना कर रहा था। शनिवार को हुए चुनाव में ठा. रामबीर राणा एवं शिवराज सिंह त्यागी, अशोक गोयल गुट के बीच कांटे का चुनाव हुआ। जिसमें एक वोट के अंतर से रामबीर राणा गुट को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि महामंत्री से लेकर कई पदों पर रामबीर राणा गुट हावी रहा।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह को 53 एवं इनाम अली रिजवी को 52 वोट मिले। जिसमें एक वोट से जयवीर सिंह चिरौड़ी को बार अध्यक्ष पद पर चुनाव अधिकारी ठा. रामबीर सिंह राणा ने विजयी घोषित किया। जबकि बार महामंत्री पद पर नवनीत कुमार गौतम को 57 व मनोज कुमार को 44 वोट मिले। जिसमें नवनीत कुमार गौतम को विजयी घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर संजीव को 54 व प्रवीण को 52 वोट मिले। जिसमें संजीव को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान चुनाव परिणाम घोषित होने पर मिठाई बांटी और जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सरधना बार एसोसिएशन चुनाव में ठा. रामवीर राणा को अध्यक्ष पद पर झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें