फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली खजाने से कैसे भरेंगे सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन

मेरठ। 24 घंटे से चल रही बारिश के कारण शहर की टूटी सड़कों के गड्ढे और गहरे हो गए हैं। जिनको भरने में सभी विभागों के पसीने छूट जाएंगे। शहर की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। 10 दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली रोड और बागपत रोड को गड्ढा मुक्त करने का काम किया था। ये दोनों मार्ग सोमवार को फिर से गड्ढों में तब्दील हो गए। दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु की हालत काफी खराब है। यहां बने गड्ढों के कारण लोगों का काफी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण सेतु की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए उनके पास पैसे ही नहीं है।

हो रहा है भ्रष्टाचार
जैसी झूठी सरकार है वैसे ही अधिकारी हैं। सड़क बनाना हो या फिर गड्ढे भरना, सभी में भ्रष्टाचार हो रहा है। शहर की सड़कों की हालत खराब है। रंजन शर्मा, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे ही दिखाई दे रहे
दिल्ली रोड स्थित फ्लाईओवर पर सिर्फ गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। फ्लाईओवर से गुजरकर जो लोग मंडी पहुंचते हैं उनको बेहद परेशानी है। मुस्तकीम, फल व्यापारी
परेशानी हैं लोग
लोकल की सब्जी घोडे़ तांगे और छोटे हाथी से मंडी में पहुंचती है। फ्लाईओवर पर इतने गड्ढे हैं कि आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। पदम सिंह सैनी, सब्जी आढ़ती
शहर की सभी सड़के हैं खराब
शहर की दिल्ली रोड ही नहीं बल्कि कोई सड़क चलने योग्य नहीं रही है। सभी विभागों को चाहिए कि सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त करें। शरीफ मेवाती

गड्ढे भरने के लिए नहीं है धन
हमने बागपत रोड और दिल्ली रोड ही नहीं बल्कि अन्य सड़कों के गड्ढे दस दिन पहले ही भरवाए। जो बारिश के कारण दोबार बन गए हैं। फिलहाल सड़कों के गड्ढा भरने के लिए धन भी नहीं है। शासन से धन की मांग की जा रही है। प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें